नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दिलाई सभी को शपथ स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को फिर से लाना है नंबर वन
देश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और हर नागरिक का योगदान - हेमलता दिवाकर कुशवाहा
80 वे स्वतंत्रता दिवस पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल में जोश भरा तो तो कहीं अमर शहीदों को याद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
आगरा महापौर हेमलता दिवाकर ने देश को आजाद करने के लिए क्रांतिकारियों ने कुर्बानी दी महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगरा नगर निगम में किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के गीतों से गूंजा परिसर
क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी - बोलीं मेयर हेमलता दिवाकर
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने दृष्टिबाधित बच्चों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया
देशभक्ति से सराबोर हुआ नगर निगम, मेयर ने कहा- शहर को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का है योगदान

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा नगर निगम परिसर में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी में शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद किया और सभी नागरिकों के योगदान को सराहा। मेयर ने कहा कि देश की आजादी में क्रांतिकारियों का बलिदान और सभी लोगों का काफी योगदान रहा है। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। मेयर और नगर आयुक्त ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी मेहनत और योगदान को सराहा। कार्यक्रम के अंत में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने आकाश में तिरंगा रंग के गुब्बारे उड़ाए। गुब्बारे तिरंगे की शान के साथ आसमान में लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता, एकता और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। तभी शहीदों के सपनों का भारत बन सकेगा। ध्वजारोहण के दौरान में मुख्य रूप से नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य अधीनस्थ अधिकारी अधिकारी, कर्मचारी सभी पार्षदगढ़ मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस के मंच से आगरा नगर निगम की टैक्स छूट ओटीएस योजना का किया प्रचार जनता से की अपील
आगरा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने नगर निगम में चल रही एकमुश्त समाधान योजना ओ टी एस के बारे में व्याख्यित करके बताया कि योजना के तहत हाउस टैक्स के बकायादारों को ब्याज और पेनल्टी में छूट मिलेगी। बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर उन्हें बड़ी राहत दी जाएगी। शहर की जनता के लिए यह योजना 15 अगस्त से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने सभी करदाताओं और बकायादारों से अपील की कि वे इस एक महीने की अवधि में योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया जमा करें, ताकि नगर निगम को विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन मिल सकें। 15 अगस्त से 15 दिसंबर 4 माह तक OTS योजना, बकायादारों को ब्याज-पेनल्टी में छूट आगरा नगर निगम एक महीने के लिए टैक्स बकाया निपटाने का सुनहरा मौका है। आगरा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करतीं मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने ओटीएस योजना के लिए जनता से विशेष अपील की है।




