आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आनन्द  स्वरूप के निर्देशानुसार परिचालन विभाग द्वारा संरक्षा एवं परिचालन संबंधी कार्य विधियों के लिए एक  संगोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) हृषिकेश मौर्य के नेतृत्व  में किया गया | जिसमें संरक्षा एवं परिचालन संबंधी कार्य निर्देश दिए ,परिचालन करते समय किसी भी प्रकार का शॉर्टकट तरीका इस्तेमाल नहीं करना है और नियमों का कड़ाई से पालन करना है|  इससे संरक्षा और समय पालन बना रहे।

अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरूकता दिवस  15 जून को मनाया जायेगा जिसमे  लेवल क्रासिंग (Level Crossing) उपयोगकर्ताओं को जागरूक करने के लिये परिचालन विभाग द्वारा संरक्षा एवं परिचालन संबंधी कार्य विधियों के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है|
इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक फ्रेट  कुलदीप मीना,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग के जी गोस्वामी, मंडल परिचालन प्रबंधक एन पी सिंह ,स्टेशन निदेशक आगरा मो. अरशद ,सहायक परिचालन प्रबंधक सुरेंद्र प्रकाश एवं मंडल के सभी  यातायात निरीक्षक, सेक्शन कंट्रोलर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन यातायात निरीक्षक मुख्यालय एस डी पांडे द्वारा किया गया।