उत्तर प्रदेश
5200 महिलाओं को पछाड़ कर जीता उर्वशी कांडा ने मिसेज दिल्ली एनसीआर टाइमलेस ब्यूटी का ख़िताब
आगरा : ताजनगरी की उर्वशी कांडा ने दिल्ली में आयोजित मिसेज दिल्ली एन सी आर ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतकर आगरा समेत पूरे यूपी का नाम रौशन किया है। उन्होंने दिखा दिया है की एक महिला भले ही शादीशुदा ही क्यों न हो वह कोई भी काम बेझिझक कर सकती है और अपनी एक अलग पहचान बना सकती है।

