खंदारी के फ्रेंड्स पैराडाइस की रहने वाली उर्वशी कांडा ने ग्लैमर गुड़गांव की ओर से स्तन कैंसर को समर्पित मिसेज दिल्ली एनसीआर 2022 ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में भाग लिया था। फिनाले का आयोजन गुरुग्राम के होटल द लीला एमबीन्स में किया गया था, जिसमे उर्वशी कांडा को अभिनेत्री सिमोन सिंह ने मिसेज दिल्ली एनसीआर 2022 टाइमलेस ब्यूटी के खिताब से सम्मानित किया।

34 वर्षीय उर्वशी मेकअप आर्टिस्ट है और आगरा में अपना मेकअप स्टूडियो संचालित कर रही है। वह दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए यह खिताब हासिल किया है। गुरुग्राम में दिल्ली एनसीआर की 5200 महिलाओ ने अपनी दावेदारी के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमे से 80 महिलाओं का फाइनल के लिए चुनाव किया गया था। सभी को पछाड़ते हुए उर्वशी कांडा ने ये ख़िताब अपने नाम किया है । उर्वशी ने बताया कि वह अब देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपने इस खिताब को शहर की महिलाओं को समर्पित किया है। आईआईएफटी आगरा के निर्देशक विनीत बबानिया और ग्लैमर गुंड़गांव की निदेशक बरखा नागिया उन्हें जीत की बधाई दी।

