- स्कूल प्रधानाचार्य ने किया आम के पौधे के रोपण
- वन क्षेत्राधिकारी ने किया बरगद के पौधे का रोपण
आगरा- लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया सिकंदरा आगरा में वन महोत्सव के अंतर्गत एक बृहद पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर ने स्कूल में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया और कहा कि यह अभियान एक पौधारोपण कार्यक्रम ही नहीं बल्कि धरती मां के संरक्षण का संकल्प है । वन महोत्सव सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। आज इस अभियान में वन विभाग द्वारा लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया जिसमें औषधिदार, फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि यहां पर पीपल के पौधे अमरूद के पौधे गुड़हल के पौधे आदि का रोपण किया गया है।
वन दरोगा रूपाली श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों आप एक पौधा अवश्य लगाएं, पक्षियों को पानी पीने के लिए बर्तन रखें, प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें प्लास्टिक पर्यावरण संतुलन को नुकसान पहुंचाता है।
वहीं स्कूल प्रधानाचार्या शुभ्रा शर्मा ने कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं छाया देते हैं, बहुत सारे पौधे तो हमें स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए फल देते हैं इसलिए हमें हर प्रकार के पौधे का संरक्षण करना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीकम सिंह, अखिलेश, शिव नारायण, अनुराधा कुमारी, हिमांशी लखवानी, अंजना भदौरिया,प्रतिभा कटारा,शिवांगी दीक्षित,हिमांशी गुलाटी,राज कुमार,गीता गौतम , आनंद बाबू,खुशबू यादव,सुषमा आदि एवं कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी भी मौजूद थे।

