घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी 
आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम एव दुकानदार की लापरवाही से गंगा देवी लोधी की मृत्यु ही गई, जिनका शव छ: दिन बाद मिला।
उक्त प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा का प्रतिनिधि मंडल आगरा कमिश्नर दीपक कुमार जी से मिलकर उनसे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर मुक़दमा लिख उचित कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया।
युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण सुभाष बाज़ार महावीर नाले पर कई दुकानदारों में अवैध रूप दो मंजिला दुकान बना ली।जो जर्जर हालत में है। इनकी लापरवाही के कारण लोधी समाज की महिला गंगा देवी की जान चली गई।जिसको लेकर लोधी समाज में रोष व्याप्त है। 


उन्होंने कहा कि आज आगरा पुलिस कमिश्नर से मिलकर उक्त घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध मुक़दमा पंजीकृत। कर कठोर कार्यवाही की माँग की।घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
राकेश लोधी एड. ने कहा की आज भी कई दुकानें नाले के ऊपर बनी हुई है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने सभी जर्जर दुकानों के हटाने की माँग की।
प्रमुख रूप से रा॰कोषाध्यक्ष राकेश लोधी जी,मोहन सिंह पार्षद जी, चन्द्रभान प्रधान जी ,खरग सिंह प्रधान जी,टुंडा राम जी,दरयाब सिंह जी ,का॰प्रदेश अध्यक्ष हरिओम लोधी जी,विधान सभा अध्यक्ष मिथुन लोधी जी आदि लोग रहे।