सिकंदरा में गोस्वामी क्लॉथ स्टोर की छत तोड़कर लाखों की चोरी
शोरूम में बिखरा मिला सामान, करीब 11 लाख रुपये के कपड़े और 15 हजार की नकदी ले गए चोर
आगरा। सिकंदरा मार्केट में कैलाश मंदिर के मुख्य महंत दिलीप गिरी के प्रतिष्ठान गोस्वामी क्लॉथ स्टोर में चोरों ने छत का गेट तोड़कर लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता मंगलवार सुबह शोरूम खोलने के बाद चला। घटना से व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।
महंत दिलीप गिरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ पड़ा था। उन्हें चोरी की आशंका हुई तो उन्होंने शोरूम की छत पर जाकर देखा। वहां छत का गेट टूटा हुआ था। चोर इसी रास्ते से शोरूम में दाखिल हुए और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
चोरों ने शोरूम से कोट-पैंट, शर्ट-पैंट, टी-शर्ट, लेडीज साड़ियां, सूट, लगेज, लहंगे समेत बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान चोरी किया है। इसके अलावा शोरूम में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी चोर ले गए। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार चोरी गए माल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि सामान का पूरा मिलान और विस्तृत आंकलन किए जाने के बाद ही वास्तविक नुकसान स्पष्ट हो सकेगा।
चार साल पहले भी हुई थी चोरी
महंत दिलीप गिरी ने बताया कि शोरूम में करीब चार वर्ष पूर्व भी इसी तरह छत तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। उस समय भी चोर करीब 11 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए थे। दोबारा उसी तरह वारदात होने से शोरूम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है। शोरूम संचालक और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। महंत दिलीप गिरी ने उम्मीद जताई है कि सिकंदरा पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गया माल बरामद करेगी और वारदात में शामिल चोरों को गिरफ्तार करेगी।
कैलाश मंदिर के मुख्य महंत के शोरूम को बनाया निशाना, नकदी समेत कपड़े और लगेज ले गए चोर
सिकंदरा में गोस्वामी क्लॉथ स्टोर की छत तोड़कर लाखों की चोरी शोरूम में बिखरा मिला सामान, करीब 11 लाख रुपये के कपड़े और 15 हजार की नकदी ले…
संबंधित खबरें
क्राइम
'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे, देर रात तक चली जांच
आगरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चर्चित 'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
क्राइम
थाना कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
चोरों से तीन लाख पचास हजार रुपए की कीमत की टूटी पीली धातु और 270 रूपये नगद किये बरामदथाना कमला नगर के गुड वर्क संपूर्ण खुलासे की सहायक…
क्राइम
मुड़ी गांव में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं का प्रदर्शन, ठेके पर लगा ताला
महिला ने जमीन पर लेट कर शराब के ठेके का किया पुरजोर विरोध पुलिस समझाती रही महिला ने एक न मानीक्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर…
क्राइम
सुभाष बाज़ार घटना के दोषियों पर कार्यवाही ना होने से लोधी समाज में आक्रोश
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

