आगरा - थाना हरीपर्वत अंतर्गत नगला छिद्दा में कल रात्रि काम पर से वापस आ रहे संजय नामक युवक को मोहल्ले के ही युवक ललित ने शराब के लिए पैसे मांगने के लिए रोका तो उसने मना कर दिया। पैसे ना देने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  यह आरोप संजय के परिवारीजनो ने ललित पर लगाया है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।  भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। 

वहां के स्थानीय स्त्री व पुरुष चार खंबे चौराहे पर मौजूद है जो बॉडी का इंतजार कर रहे हैं।  पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद विधिक कार्यवाही करने की बात कह रही है। आगे जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन