आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। संत शिरोमणि रविदास जी के 649वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक-15 फरवरी (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अम्बेडकर भवन, 160/6बी आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा (सेंट्रल पार्क के पास) पर लगाया जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में प्रमुख रूप से: फिजिशियन डॉ. रामेश्वर दयाल, सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोयल,चेस्ट फिजिशियन प्रो. डॉ. सन्तोष कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव, त्वचा रोग विशेषज्ञ:डॉ. रमेश बाबू देशमुख, दंत चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र कुमार इसके अलावा शिविर में स्त्री रोग, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा एवं जिला आयुष अधिकारी की टीम भी पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं के साथ मौजूद रहेगी, जो टीकाकरण का कार्य भी करेगी।
शिविर में आने वाले मरीजों के लिए अत्यंत रियायती दरों पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की जाएगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजेंद्र सिंह सूर्या और सचिव डॉ. रामजीलाल ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाएं।
संत रविदास जन्मोत्सव पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
वीरेंद्र चौधरी
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
स्वास्थ्य
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा
कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया…
स्वास्थ्य
स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों में चलेगा मॉप-अप राउंड, शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
• सीएमओ ने की अपील, जरूर खिलवाएं एल्बेंडाजोल की गोली • 14 अगस्त को 6.75 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल• 5022 स्कूल और 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा मॉप-अप राउंडआगरा,राष्ट्रीय कृमि…
स्वास्थ्य
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की बैठकों का असर, कर्मचारियों ने बड़ी मात्रा में जप्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक
नगर आयुक्त की नगर निगम की कमान संभालने के बाद एक्शन मोड में दिखे आगरा नगर निगम के कर्मचारीनिगम की प्रवर्तन टीम ने जब्त की 240 किलो प्रतिबंधित…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

