आगरा नगर निगम के प्रत्येक सामाजिक कार्य में मौजूद रहता है उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी-विनोद इलाहाबादी
आगरा नगर निगम में सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान और एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की गई है। गुरुवार 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन उनके 25 वर्ष की सेवा सुरक्षा सुशासन समर्पण स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के संकल्प के तहत नगर निगम आगरा द्वारा सदन सभागार में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं माननीय पार्षदगणों के साथ उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी कान्हा ठाकुर मनीष चौहान शनी चौहान डाक्टर अजय यादव वैभव यादव ने रक्तदान किया विनोद इलाहाबादी ने बताया कि आज़ नगर निगम द्वारा रक्तदान के अलावा 72 घंटे पूरे शहर में खासकर दलित बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा एवं पालीवाल पार्क एवं हाथीघाट एवं यमुना नदी के घाटों पर लाखों दीपक जलाकर मनाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार वैश्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव वर्मा भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे विनोद इलाहाबादी मनीष चौहान राकेश साहू राजू डागौर और सनी चौहान मौजूद थे।


