आगरा-आगरा रेलवे स्टेशन यमुना ब्रिज पर ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अजय गौतम पदस्थ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट यमुना ब्रिज को रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़े रेलवे क्वाटर के पास  कुछ अंजानी हरकत रात्रि 02.00 बजे दिखाई दी जहाँ कुछ लोग लोडर पर रेल लाईन के टुकडे लोड कर रहे थे। हेड कॉन्स्टेबल, अजय गौतम द्वारा फोन पर आर.पी.एफ. उ.नि. खुशीराम उ.नि. आर. एन. शर्मा को सूचना दिया। ये बिना समय गंवाये रेलवे स्टेशन हमराही स्टाफ के साथ आ गये बिना देरी घेरा डाल कर सभी पाँच चोरो को पकड़ लिया। पूछने पर पकडे गये चोरो ने अपना नाम व पता बताया-

1. सूरज पुत्र बर्फ सिंह  उम्र 34 वर्ष निवासी बलदेव नगर गोवर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा (रिसीवर) 
2. पृथ्वीराज पुत्र धर्म सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर गोवर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा 
3. साहब सिंह पुत्र स्वर्गीय कालीचरण उम्र 35 वर्ष निवासी तुलसी नगर गोवर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा 4.मनीष उर्फ छोटू पुत्र भगवान दास  उम्र 24 वर्ष निवासी तुलसी नगर गोवर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा 

5. रवि पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र  उम्र 29 वर्ष निवासी तुलसी नगर गोवर चौकी थाना ताजगंज जिला आगरा।

विज्ञापन

इनके पास एक लोडर टेम्पो न यू.पी. 80जीटी 2485 मिला जिसमे 06 रेल लाईन के टुकड़े मिले जिनकी कीमत करीबन 30,000/- है पूछताछ में गैंग लीडर जो स्वयं कबाड़ी भी है उसने बताया कि वह रात्रि समय वह अपनी गैंग के साथ खुद का टेम्पो लोडर लेकर आगरा शहर में निकलता है, जहाँ उसे  स्क्रैप  पड़ा मिलता है उस वह अपने लोडर में भर लेता है दो चार दिन से वह यमुना ब्रिज स्टेशन पर पड़े रेलवे के लोहे को देख गया था व उसे चोरी करने अपनी गैंग के साथ आया व पकड़ा गया। इस सम्बंध में आर.पी.एफ पोस्ट यमुना ब्रिज पर मुकद्दमा अपराध स. 01 / 2023 धारा 3 आर.पी. (यू.पी.) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।