नगर निगम के खिलाफ बसपा पार्षदों का पोल खोल हल्ला बोल - लोहामंडी जोन के वार्ड 17 राजनगर में खुद लगाई झाड़ू

पार्क बना ढलाव घर तो बसपा पार्षदों ने खुद उठाई झाड़ू, नगर निगम के अधिकारियों के लापरवाही के चलते किया पोल खोल हल्ला बोल के अभियान की शुरुआत

आगरा नगर निगम के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा कहा अधिकारियों को महापौर का संरक्षण प्राप्त

विज्ञापन

राजनगर पार्क को ढलाव घर बनाने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले अधिकारी एयर कंडीशनर ऑफिस में बैठकर चलाते हुकुम-कप्तान सिंह चौधरी

यदि जनता की कामों की नहीं होगी सुनवाई तो अधिकारियों को ऑफिसो में नहीं बैठने देंगे-पार्षद बंटी माहौर

आगरा। नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ बसपा पार्षदों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को बसपा पार्षद दल चौधरी कप्तान सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने अपने पोल खोल हल्ला बोल अभियान के तहत लोहामंडी जोन के वार्ड 17 राजनगर में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद दल के नेता कप्तान सिंह चौधरी के नेतृत्व पीपी में बसपा पार्षदों ने राजनगर के पार्क में लगे कूड़े के ढेरों पर खुद झाड़ू लगाकर सफाई की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जो पार्क बसपा सरकार में क्षेत्रीय लोगों के लिए बनवाया गया था, आज नगर निगम के सीएससी कर्मचारी उसी पार्क को ढलाव घर बनाकर कूड़ा डाल रहे हैं।

पार्षदों ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया

अधिकारियों को दी चेतावनी
बसपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सफाई व्यवस्था जमीनी स्तर पर नहीं सुधरी तो किसी भी अधिकारी को ऑफिस में बैठने नहीं दिया जाएगा और उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। पार्षदों ने महापौर पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी लापरवाह अधिकारियों को महापौर का ही संरक्षण प्राप्त है। इस अभियान में प्रमुख रूप से पार्षद दल नेता चौ. कप्तान सिंह, पार्षद बेटी माहौर, बंटी माहौर, डॉ. गंगाराम माथुर, सुहेल कुरैशी, राजीव पटेल, मनोज सोनी, शेर सिंह, माता प्रसाद, किशन राठौर आदि मौजूद रहे।