आगरा - भारत रत्न से पुरस्कृत डॉ श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर आयोजित दाउदपुर में शिक्षक दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें सभी छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों ने भाग लिया| जिसके उपलक्ष्य में बच्चों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा शिक्षिक हमारे नैतिक मूल्य का विकास करते हैं, हमें आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करते हैं
विधालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका वर्षा चाहर ने अभिभावकों का तथा छात्र- छात्राऔ  का अभिवादन किया और लगातार  प्रतिदिन 92% से ज्यादा उपस्थिति पर अभिभावकों, छात्र-  छात्राओं की बहुत बहुत प्रशंसा की|

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में अध्यापिका वर्षा चाहर को बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति में में दिए विशेष योगदान हेतु से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन