पटियाला: पंजाब के पटियाला में एक शख्स ने पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेना में कार्यरत है और मौके से फरार है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक दिन पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से राज्य में हालत तनावपूर्ण हैं। विपक्षी दल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
घटना पटियाला के भुनेरहेरी गांव की है। पहले खबर आई कि यहां सोमवार शाम को दो लड़कियों की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। इसमें से एक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। दोनों लड़कियां भुनेरहेरी के एक पीजी में रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कातिल हरियाणा की नंबर प्लेट वाली कार में बैठकर भुनरहेरी गांव आए थे।पटियाला पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'मानसा निवासी गुरमुख सिंह ने पैने हथियार से पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी सेना में कार्यरत है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।'
Patiala News: पटियाला में पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या, एक का सिर धड़ से अलग, आरोपी फरार
पटियाला के भुनेरहेरी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम यहां मां-बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेना में कार्यरत है और मौके से फरार है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
संबंधित खबरें
क्राइम
आगरा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से सवारी भरने वाली 49 रोडवेज बसों का चालान, 17 बसें सीज
आगरा शहर में जगह-जगह रोडवेज बस चालकों ने बना दिए अवैध बस अड्डे लगता है।भयंकर जामआगरा ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार के नेतृत्व में लगातार हो रही बड़ी…
क्राइम
आगरा में दहला देने वाली वारदात: शराबी पति से परेशान पत्नी ने की हत्या, बाथरूम के फर्श में दफन कर बनवाया प्लास्टर, पत्नी गिरफ्तार
आगरा। मध्य प्रदेश और मेरठ के बाद अब आगरा से एक बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने…
क्राइम
ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, सवा किलो गांजा बरामद
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार ट्रांस यमुना पुलिस कर रही खुलासे पर खुलासेआरोपी पर पहले से दर्ज हैं नौ मुकदमे, एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल।आगरा।…
क्राइम
ट्रेनों में यात्रियों से अभद्रता पड़ रही थी भारी, आरपीएफ ने 42 किन्नरों को किया गिरफ्तार
आगरा। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार करने और परेशान करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ा अभियान…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

