आगरा - आगरा में जनकपुरी महोत्सव के दौरान सीओडी तिराहे पर मोबाइल की दुकान पर दिल्ली के चार युवक आए, उन्होंने व्यापारी को बहुत कम कीमत में सोना बेच दिया। सोना का टंच कम निकला, व्यापारी ने अपने परिचित पुलिस कर्मी को पूरी बात बताई, उन्होंने और सोना खरीदने के लिए चारों युवकों को दोबारा आगरा बुलाया और पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि वे ज्वैलरी कोतवाली के सुमित के पास ले जाकर गलवाते हैं। पुलिस ने ज्वैलर और दिल्ली के चारों युवकों को चौकी में बिठा लिया। उन्हें जेल भेजने का डर दिखाया, आरोप है कि मोटी वसूली कर चौकी से छोड़ दिया कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले की शिकायत की गई।
दरोगा सहित तीन निलंबित
इस मामले में डीसीपी सिटी ने प्रशिक्षु दरोगा शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत और संजीव अत्री को निलंबित कर दिया है, एसीपी सदर को जांच सौंपी गई है ।
पैसे लेकर ज्वैलर्स को छोड़ने पर दरोगा सहित तीन को किया निलंबित
फरमान खान
संबंधित खबरें
क्राइम
'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे, देर रात तक चली जांच
आगरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चर्चित 'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
क्राइम
थाना कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
चोरों से तीन लाख पचास हजार रुपए की कीमत की टूटी पीली धातु और 270 रूपये नगद किये बरामदथाना कमला नगर के गुड वर्क संपूर्ण खुलासे की सहायक…
क्राइम
मुड़ी गांव में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं का प्रदर्शन, ठेके पर लगा ताला
महिला ने जमीन पर लेट कर शराब के ठेके का किया पुरजोर विरोध पुलिस समझाती रही महिला ने एक न मानीक्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर…
क्राइम
सुभाष बाज़ार घटना के दोषियों पर कार्यवाही ना होने से लोधी समाज में आक्रोश
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

