पिछले दिनों प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस टीम पापा संस्था की तरफ से जिलाधिकारी महोदय को शिकायत की गई थी कि स्कूल वाले कॉपियों के ऊपर अपना मोनोग्राम और स्कूल का नाम प्रिंट कर जबरदस्ती किताबों के साथ कॉपियां खरीदने का दबाव दुकानदारों के माध्यम से अभिभावकों पर बनवा रहे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर शिक्षा विभाग आगरा ने आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन टीम पापा के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन का कहना है कि इस तरह के आदेश पिछले वर्ष भी जारी किए गए थे, लेकिन उसके बावजूद भी प्राइवेट स्कूल के पुस्तक विक्रेताओं की मनमानी नहीं रुकी। अभी हाल में ही अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद भी पुस्तक विक्रेता सीना चौड़ा करके अभिभावकों से कह रहे हैं कि बिना कॉपियों के किताबें नहीं मिलेगी, हमारे पास 3 दुकानदारों की शिकायत आई है, जिस पर हमारी टीम फ्लाइंग छापामार अभियान चलाने जा रही है और यदि इस छापामार कार्यक्रम के दौरान हमारे साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता होती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन भी ढीले रवैये को ही समझा जाएगा। वहीं एक दूसरे मामले में पापा संस्था की एक अन्य शिकायत पर भी शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को माननीय उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के शासनादेश के अनुसार 15% फ़ीस समायोजित अथवा वापस करने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन दीपक सिंह सरीन ने बताया कि आज भी हमारे पास खंदारी स्थित सेंट कोनार्ड स्कूल, शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस स्कूल, बलकेश्वर स्थित गणेश राम नागर तथा फतेहाबाद क्षेत्र स्थित कई स्कूलों की शिकायत पहुंची है कि उनके द्वारा 15% फीस वापस नहीं की जा रही है, इस मामले में भी जल्दी ही रणनीति बनाकर कार्यवाही की जायेगी ।
पापा की शिकायत पर जारी हुए आदेश
अब है स्कूलों पर छापे मारने की तैयारी
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

