आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन, यातायात प्रबंधन एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित निर्देश दि गए -जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से उक्त व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कराना सुनिश्चित करें।
2. चालान एवं वसूली की समीक्षा पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि आईटीएमएस एवं भौतिक रूप से किए गए चालानों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करें। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा किए गए चालानों में निहित शमन शुल्क/धनराशि की प्रभावी वसूली हेतु संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाए।
3. 50 से अधिक लंबित चालान वाले वाहन जिन वाहनों पर 50 से अधिक चालान लंबित हैं, उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि—
ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया जाए।
संबंधित स्वामियों को नोटिस निर्गत किए जाएँ।
आवश्यकतानुसार धारा-53 (पंजीयन निलंबन) एवं धारा-19 (ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन) के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
4. आईटीएमएस कैमरों की फोटो उपलब्ध कराना
आईटीएमएस के संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग को सभी प्रवर्तन योग्य मामलों में आवश्यक फोटो/इमेज उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रभावी चालान कार्रवाई की जा सके।
5. सड़कों की खराब स्थिति PWD, NHAI एवं नगर निगम द्वारा सड़कों के रख-रखाव की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा स्वयं निरीक्षण के दौरान देखी गई 05 खराब सड़कों का उल्लेख करते हुए निर्देशित किया गया कि अगले 15 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण किए जाएँ। निर्धारित अवधि में सुधार न होने पर संबंधित सड़क निर्माण/अनुरक्षण एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
6. ब्लैक स्पॉट का ऑडिट पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कराए गए सुधार कार्यों की वास्तविक स्थिति का पुनः परीक्षण एवं ऑडिट कराया जाए।
7. अतिक्रमण एवं जाम की समस्या अपर पुलिस उपायुक्त को निर्देशित किया गया कि थाना एवं चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए अतिक्रमण हटाने एवं यातायात जाम की समस्या का नियमित समाधान सुनिश्चित कराया जाए। यह कार्य केवल औपचारिक कार्रवाई न होकर नियमित अभियान के रूप में संचालित किया जाए।
8. सड़क एजेंसी का नाम प्रदर्शित करना प्रत्येक सड़क निर्माण/अनुरक्षण एजेंसी को निर्देशित किया गया कि संबंधित सड़क के प्रारंभिक बिंदु पर अपना नाम प्रदर्शित करें, जिससे सड़क की जिम्मेदार एजेंसी की स्पष्ट पहचान हो सके।
9. राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ODR पर दुर्घटना विश्लेषण
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं ODR पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की गई।
संबंधित विभागों को मार्गवार दुर्घटना विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
10. स्कूल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि— परमिट एवं फिटनेस समाप्त हो चुके स्कूल वाहनों का संचालन कराने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करें। व्हाट्सएप समूह के माध्यम से सभी विद्यालयों को सूचना उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
11. 108 एम्बुलेंस सेवा जनपद में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवाओं की संख्या बढ़ाने तथा उनके रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
12. टोल प्लाजा की जिम्मेदारी रायभा टोल प्लाजा एवं फतेहाबाद (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) टोल प्लाजा द्वारा ओवरलोड वाहनों की सूचना समय से उपलब्ध न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। दोनों टोल प्लाजा के प्रबंधकों/प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि अगली बैठक में आवश्यक आंकड़ों सहित उपस्थित हों, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) आलोक अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अलका, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO), तथा NHAI, PWD, यूपीएडीए (UPEIDA), यीडा (YEIDA), नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण (ADA), मेट्रो और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

