मथुरा- मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंर्तगत के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एक जन जागरूकता रैली एवम गोष्ठी का आयोजन किया गया | मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | रैली जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर होलीगेट होती हुई दरेसी स्थित ब्रिज चिकित्सा संस्थान पर समाप्त हुई | इसके बाद बृज चिकित्सा संस्थान के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक गोष्ठी का भी आयोजन भी किया गया | नोडल अधिकारी डा अशोक कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस रैली एवम गोष्ठी का आयोजन किया गया है | लोगो में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भ्रांति को दूर करना और उससे बचाव की जानकारी देने के उद्वेश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है | जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवम सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित बृज चिकित्सा संस्थान के छात्र छात्राओं को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवम मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के आयोजन के महत्व के बारे में बताया | इसके साथ ही उन्होंने युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन के कारणों और उसके इलाज से संबंधित विषय पर काउंसलिंग एवम मेडिटेशन पर चर्चा की | मानसिक स्वास्थ्य टीम से गौरव कुमार एवम डा अभिषेक पांडे ने मेंटल हेल्थ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी | इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया डा अमन , डा ऋतु रंजन , दिव्या चौहान ब्रज चिकित्सा संस्थान के प्रिंसिपल मुनेश कुमार , अजमेरी खान , अरशद बेग , शैलेंद्र त्यागी , कुलदीप आदि मौजूद रहे |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह में रैली का आयोजन
बृज चिकित्सा संस्थान में हुआ गोष्ठी का आयोजन
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, पूरा करें आयरन की दवा का कोर्स
खून पूरा होने पर खतरे से बाहर हो जाते हैं जच्चा-बच्चाचिकित्सक की सलाह के अनुसार लें पोषण आहारआगरा, जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती की…
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
स्वास्थ्य
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा
कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया…
स्वास्थ्य
स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों में चलेगा मॉप-अप राउंड, शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
• सीएमओ ने की अपील, जरूर खिलवाएं एल्बेंडाजोल की गोली • 14 अगस्त को 6.75 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल• 5022 स्कूल और 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा मॉप-अप राउंडआगरा,राष्ट्रीय कृमि…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

