आगरा-पवित्र स्मृतियों और सेवा भाव के साथ, कमला नगर स्थित मुगल रोड की 'नूरा वाली मस्जिद' में मीठे शरबत की प्याऊ का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच, मस्जिद कमेटी द्वारा आयोजित इस प्याऊ ने राहगीरों के लिए मरहम का काम किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की।
मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली अजरु चौधरी ने कहा, "हमारी कोशिश है कि गर्मी के इस मौसम में कोई भी प्यासा न रहे। यह प्याऊ इमाम हुसैन की शिक्षाओं पर चलते हुए मानव सेवा के उद्देश्य से लगाई गई है।"
कमेटी ने संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में भी यह प्याऊ निरंतर जारी रहे, ताकि अकीदतमंदों और राहगीरों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े।
इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शमी कुरैशी ने कहा, "गर्मी के इस कठिन समय में पानी की प्याऊ लगाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। मस्जिद कमेटी का यह कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। इस नेक काम में मेरी भागीदारी जहाँ भी आवश्यक होगी, मैं सदैव तत्पर रहूँगा।"
मस्जिद कमेटी के इस नेक प्रयास की स्थानीय निवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है, जो गंगा-जमुनी तहजीब और मानवीय सेवा की एक सुंदर मिसाल पेश की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आलम सलमानी, इमरान ,मुकीम, गफ्फार और लियाकत अली,अतीक, राजेंद्र सिंह, इयान, हाजी वसीम आदि मौजूद रहे।
नूरा वाली मस्जिद' में लगी शरबत की प्याऊ; तपती गर्मी में राहगीरों को मिली बड़ी राहत
आगरा-पवित्र स्मृतियों और सेवा भाव के साथ, कमला नगर स्थित मुगल रोड की 'नूरा वाली मस्जिद' में मीठे शरबत की प्याऊ का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और…
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
एडीए के नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार का महासंघ ने किया भव्य स्वागत
इस दौरान विकास प्राधिकरण के वी सी ने आगरा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया भरोसाआगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के नवागत उपाध्यक्ष एवं…
धर्म-संस्कृति
4 अक्टूबर को लखनऊ में होगा ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल : गोपाल राय
लखनऊ से आगरा तक निकली “जागो हिन्दू जागो यात्रा”, आगरा में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागतविश्व हिंदू रक्षा परिषद सम्मेलन का मुख्य…
धर्म-संस्कृति
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन
21 सितंबर को प्रस्तुत होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा, 6 अक्टूबर को निकलेगा सीता मैया का डोला और 7 को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाहआगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की…
धर्म-संस्कृति
कमला नगर बसंत बिहार में सात दिवसीय गणेश-राधाष्टमी महोत्सव की धूम, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
प्रथम दिवस से लेकर छठवें दिन तक श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में जी भरकर लगाई डुबकी सागर मेंरविवार को नगर भ्रमण, विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

