पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है मामला थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा का है। सराय ख्वाजा निवासी एक 10 वार्षिय बालिका तेलीपाड़ा मस्जिद में पढ़ाई करने जाती थी। पीड़िता की माँ ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि हाफिज ने उसके साथ गंदा काम किया। यह सुनकर पीड़िता की माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत मस्जिद पहुँची और हाफिज को धुन दिया। घटना की जानकारी होने पर लोग जमा हुए लेकिन कुछ लोगों ने हाफिज को भगा दिया पीड़ित परिवार ने सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित परिवार बेटी को इंसाफ के लिए डटा रहा तो रात 10 बजे बालिका का मेडिकल हुआ।
थाना प्रभारी जसवीर सिरोही ने बताया कि मूलरूप से हाथरस, सादाबाद का रहने वाला मौलवी हाफ़िज़ उम्र (27 वर्ष) मस्जिद में रोजाना पढ़ाता था। शनिवार को एक बालिका ने अपनी मां को बताया कि मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है। मौलवी मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना शाहगंज की मस्जिद में बालिका के साथ हुई दरिंदगी से क्षेत्रीय लोगों में उबाल हैशनिवार को इस घटना में थाना शाहगंज पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था, लेकिन बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। जब इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को हुई तो अगले दिन रविवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। मालवी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मस्जिद के मौलाना पर लगा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप, मौलाना फरार
आगरा में शहर से ही एक ऐसा मामला सामने आया जिसने ताजनगरी को शर्मसार कर दिया। मस्जिद के एक मौलाना पर बुरी नियत से मासूम को दबोचने और दुष्कर्म करने का आरोप है।
संबंधित खबरें
क्राइम
'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे, देर रात तक चली जांच
आगरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चर्चित 'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
क्राइम
थाना कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
चोरों से तीन लाख पचास हजार रुपए की कीमत की टूटी पीली धातु और 270 रूपये नगद किये बरामदथाना कमला नगर के गुड वर्क संपूर्ण खुलासे की सहायक…
क्राइम
मुड़ी गांव में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं का प्रदर्शन, ठेके पर लगा ताला
महिला ने जमीन पर लेट कर शराब के ठेके का किया पुरजोर विरोध पुलिस समझाती रही महिला ने एक न मानीक्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर…
क्राइम
सुभाष बाज़ार घटना के दोषियों पर कार्यवाही ना होने से लोधी समाज में आक्रोश
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

