आगरा - मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आज राम तेज पॉली क्लिनिक (राम तेज हॉस्पिटल), आगरा में अपनी विशेष न्यूरोसाइंसेज ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के न्यूरोसर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं एचओडी और न्यूरो इंटरवेंशन विभाग के यूनिट हेड डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह, न्यूरोसर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. सिमरनजीत सिंह और राम तेज हॉस्पिटल, आगरा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय खुराना उपस्थित रहे।
डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह और डॉ. सिमरनजीत सिंह हर महीने के दूसरे शनिवार एवं चौथे शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राम तेज पॉली क्लिनिक (राम तेज हॉस्पिटल), आगरा में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के न्यूरोसर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं एचओडी और न्यूरो इंटरवेंशन विभाग के यूनिट हेड डॉ. (प्रो.) दलजीत सिंह ने कहा, “आगरा और आसपास के क्षेत्रों के मरीज अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS), डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन (DBS), मिर्गी तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी विभिन्न कॉम्प्लेक्स बीमारियों के लिए सुपर स्पेशियलिस्ट परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इनमें विशेष रूप से डिजेनरेटिव स्पाइन डिजीज, स्लिप डिस्क (प्रोलैप्स्ड इंटरवर्टेब्रल डिस्क), लम्बर कैनाल स्टेनोसिस, कमर दर्द और सर्वाइकल डिस्क संबंधी समस्याएं आम हैं। न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति के कारण अब सबसे कॉम्प्लेक्स मामलों का भी इलाज मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से संभव हो गया है। इस ओपीडी सेवा के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में शिक्षित करना है ताकि वे बेहतर जीवन जी सकें।”
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के न्यूरोसर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. सिमरनजीत सिंह ने कहा, “कई मरीज पारंपरिक ओपन सर्जरी से जुड़ी कॉम्प्लीकेशन्स को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन आधुनिक तकनीकों और चिकित्सा प्रगति के कारण आज अनेक न्यूरोसर्जरी प्रक्रियाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गई हैं। इनमें ब्लड लॉसबहुत कम होता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है। बेहतर कॉस्मेटिक परिणामों के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों को न्यूनतम क्षति पहुंचती है, जिससे शरीर की संरचना सुरक्षित रहती है और रिकवरी का समय भी ओपन सर्जरी की तुलना में काफी कम होता है।”
न्यूरोसाइंसेज ओपीडी सेवाओं की यह शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से बाहर एडवांस्ड न्यूरोलॉजिकल देखभाल की पहुंच बढ़ाने के लिए मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उनके निकट उपलब्ध कराकर अस्पताल का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल रोगों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और बेहतर दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करना है।

