आगरा जनपद के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरनोटा चौराहे पर स्थित मिष्ठान की दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ कर दी जिससे दुकान में हजारों का भारी नुकसान हुआ है। तोड़फोड़ करने वाले लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराकर शिकायत कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार रवि परिहार पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी अरनोटा गांव थाना बसई अरेला की अरनोटा चौराहे पर परिहार मिष्ठान भंडार के नाम से मिष्ठान की बड़ी दुकान है। आरोप है कि रविवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान छोटे भाई से गांव के ही युवकों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह घर चला आया। दुकानदार रवि का कहना है कि वह बाजार में सामान खरीदने गया था कि तभी शाम को गांव के ही दबंग रणधीर पुत्र बाचाराम, अंशुल, रोहन, पुत्रगण रणधीर, मोहित पुत्र कालीचरण दुकान पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मिठाई की दुकान में घुसकर छोटे भाई छोमा से गाली गलौज मारपीट करने लगे विरोध करने पर दुकान में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ कर दी पूरी दुकान के काउंटर तोड़ दिए मिठाइयों एवं सामान को तहस नहसकर हजारों का नुकसान कर दिया। दबंगों ने दुकान में काफी देर तक तांडव मचाया जिसे देखकर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए जिसे देखकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। दुकान में दबंगों के द्वारा तोड़फोड़ करने की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जिसमें लाठी-डंडों से दुकान को तोड़ते हुए युवक दिखाई दे रहे थे।सूचना पर दुकानदार रवि मौके पर पहुंचे और दुकान को तहस-नहस टूटा हुआ पड़ा देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित दुकानदार के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी संदर्भ में थाना प्रभारी बसई अरेला विवेक कुमार पाल का कहना है कि मिष्ठान की दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला संज्ञान में आया। पीड़ित दुकानदार रवि की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
क्रिकेट मैच में हुए विवाद को लेकर दबंगों ने की तोड़फोड़ पुलिस जांच में जुटी
खबर -राजेश तोमर दबंगों ने मिष्ठान की दुकान में की जमकर तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद, चार आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
क्राइम
सुभाष बाज़ार घटना के दोषियों पर कार्यवाही ना होने से लोधी समाज में आक्रोश
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम…
क्राइम
आगरा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से सवारी भरने वाली 49 रोडवेज बसों का चालान, 17 बसें सीज
आगरा शहर में जगह-जगह रोडवेज बस चालकों ने बना दिए अवैध बस अड्डे लगता है।भयंकर जामआगरा ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार के नेतृत्व में लगातार हो रही बड़ी…
क्राइम
आगरा में दहला देने वाली वारदात: शराबी पति से परेशान पत्नी ने की हत्या, बाथरूम के फर्श में दफन कर बनवाया प्लास्टर, पत्नी गिरफ्तार
आगरा। मध्य प्रदेश और मेरठ के बाद अब आगरा से एक बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने…
क्राइम
ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, सवा किलो गांजा बरामद
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार ट्रांस यमुना पुलिस कर रही खुलासे पर खुलासेआरोपी पर पहले से दर्ज हैं नौ मुकदमे, एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल।आगरा।…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

