ममता शर्मा का कहना है कि वे शनिवार रात्रि को साढ़े नौ बजे एक जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने अतिथि वन बैंकट हॉल में गई थीं। वहां कवि गोपाल दास नीरज के पुत्र शशांक प्रभाकर भी आए हुए थे। आरोप है कि आमना-सामना होने पर शशांक ममता शर्मा पर भड़क उठे और जमकर गालियां दीं। ममता शर्मा का आरोप है कि शशांक नशे में धुत्त थे। आसपास के लोगों ने उन्हें शांत होने के लिए कहा, लेकिन वे जान से मारने की धमकी देते रहे। इस घटना से आहत होकर ममता शर्मा ने कमला नगर थाने में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई। शशांक पर जान से मारने और गाली गलौज करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शशांक प्रभाकर कवि हैं और उनकी बड़ी बहन कुंदनिका शर्मा भाजपा नेत्री रही हैं। जबकि उनके पिता कवि गोपाल दास नीरज प्रख्यात साहित्यकार रहे हैं।
ममता शर्मा बल्केश्वर क्षेत्र में रहती हैं। वहीं शशांक प्रभाकर भी बल्केश्वर के निवासी हैं। कई वर्ष पूर्व बल्केश्वर स्थित पार्क में मेले का आयोजन होता था। जिसे शशांक की बड़ी बहन कुंदनिका शर्मा आयोजित कराती थीं, लेकिन ममता शर्मा के हस्तक्षेप के बाद पार्क में मेला रद्द करा दिया गया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में आपसी रंजिश चली आ रही है। ममता शर्मा ने वर्ष 2017 में भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गई थीं।
ममता शर्मा ने बताया कि बल्केश्वर पार्क में अमृत योजना के तहत विकास कार्य हुए हैं। जबकि शशांक प्रभाकर पिछले सप्ताह दशहरे के मौके पर बल्केश्वर पार्क में रावण का पुतला दहन करना चाहते थे। इसके लिए विरोध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करके आयोजन को निरस्त करवा दिया। इसे लेकर शशांक रंजिश मानते आ रहे हैं।
दूसरी ओर, कवि शशांक प्रभाकर का कहना है कि ममता शर्मा ने उनकी पत्नी से गाली-गलौज और अभद्रता की थी। विरोध करने पर उनसे भी गाली गलौज कर दी। तहरीर लेकर रात में ही वे कमला नगर थाने में पहुंचे थे। वहां दो पुलिसकर्मी मिले। उन्होंने थाना प्रभारी के न होने का हवाला देकर तहरीर नहीं ली। भाजपा नेत्री द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कवि शशांक प्रभाकर पर भाजपा नेत्री से गाली गलौज व् मारपीट का मुकदद्मा दर्ज
आगरा-कवि शशांक प्रभाकर पर भाजपा नेत्री से गाली-गलौज करने और जान से मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेत्री ममता शर्मा को भरी सभा में जमकर गालियां सुनाईं और जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, कवि शशांक प्रभाकर ने भाजपा नेत्री पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस घटना के बाद थाना कमला नगर में रात भर हंगामा मचा रहा।
संबंधित खबरें
क्राइम
फर्जी लोन के जाल में फंसा युवक, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से दहशत
आगरा में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला
क्राइम
क्राइम
ट्रेन में महिला का मैगी बनाते वीडियो हुआ वायरल, लिया तुरंत एक्शन
रेलवे ने कहा- मजाक नहीं बड़ा खतरा है...
क्राइम
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

