आगरा- आज संस्कृति भवन में डिजिटल एडिटर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर भानु प्रताप सिंह तथा संचालन धर्मेंद्र चौधरी ने किया बैठक में सभी एडिटर ने संस्था को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए, उसके तुरंत बाद बेव साइट ( पोर्टल ) की कार्यशाला शुरू हुई । अपने वेब पोर्टल को कैसे सशक्त और अच्छा बनाएं ताकि आय हो सके।
इसके लिए शीतल सिंह ने कई ऐसे सुझाव बताएं कि अगर वाकई में डिजिटल एडिटर उन सुझाबों पर बेव पोर्टल का संचालन करेंगे तो निश्चित तौर से एक दिन रेवेन्यू जरूर आएगा।
धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक होगी और संस्था के प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारी के हित सुरक्षित रहेंगे और उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी।
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संस्था का जो ग्रुप चल रहा है उसे पुनर्गठन करने और ग्रुप के कम एडमिन बनाने का सुझाव दिया। अगर डिजिटल एडिटर के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी है तो उसे ग्रुप में शेयर न करे बल्कि पहले अध्यक्ष या महासचिव को अवगत कराएं। क्योंकि संस्था एडिटर्स के हितों के बनी है।
आज के बदलते युग में है व्हाट्सएप ग्रुप एक महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं किसी के मान सम्मान को बनाए रखने की हम सभी के जिम्मेदारी है। इसलिए ग्रुप में केवल संस्था के हितों के लिए ही पोस्ट करें।
अंत में सभी वक्ताओं ने संस्था को मजबूत करने की शपथ ली और अगली बैठक के लिए जो अगस्त में प्रस्तावित है उसके लिए अभी से तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सिंह, विवेक सक्सेना, बृजभूषण, राज कुमार मीणा, पीयूष शर्मा, शिव प्रकाश ओझा आदि संपादक शामिल रहें।
कैसे होगा आपके बेव पोर्टल का प्रचार प्रसार, डिजिटल एडिटर की हुई संस्कृति भवन में कार्यशाला
संगठन को मजबूत बनाने के पर भी हुई चर्चा।
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

