आगरा (इरादत नगर)
कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक प्रयासों के साथ ही आगरा कमिश्ननर जे.रविंद्र गौड़ आगरा कमिश्नरेट के सभी जुआ सट्टे के अपराधियों को संवाद के जरिए अपराध से विमुख करने का अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में डीसीपी ईस्ट अतुल शर्मा के दिशानिर्देश में नई पहल करते हुए थाना इरादतनगर में जुआ सट्टे ओर अन्य अपराधियो और गैंग मेंबरों को रविवार को थाना प्रभारी इरादतनगर भूपेंद्र बालियान की अध्यक्षा में बुलाया गया है। यह सभी हिस्ट्रीसीटर यहां पर आयोजित संकल्प शिविर में हिस्सा लेकर अपराध प्रभारी निरीक्षक निरंजन सिंह सिरोही व निरीक्षक सर्वेश कुमार के द्वारा जुए सट्टे व अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए साथ ही अपराध न करने की शपथ दिलवाई।
प्रभारी निरीक्षक इरादत नगर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि थाना इरादत नगर क्षेत्र में दर्जनों जुआ सट्टे व अन्य संगीन अपराधों से जुड़े अपराधियों से रविवार के दिन अपराध न करने का संकल्प दिलवाया है।
जिले में कानून व्यवस्था दुरस्त करने के लिए सट्टे जुए के अपराधियों ने खाई कसम
मयंक त्यागी
संबंधित खबरें
क्राइम
'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे, देर रात तक चली जांच
आगरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चर्चित 'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
क्राइम
थाना कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा
चोरों से तीन लाख पचास हजार रुपए की कीमत की टूटी पीली धातु और 270 रूपये नगद किये बरामदथाना कमला नगर के गुड वर्क संपूर्ण खुलासे की सहायक…
क्राइम
मुड़ी गांव में शराब के ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं का प्रदर्शन, ठेके पर लगा ताला
महिला ने जमीन पर लेट कर शराब के ठेके का किया पुरजोर विरोध पुलिस समझाती रही महिला ने एक न मानीक्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर…
क्राइम
सुभाष बाज़ार घटना के दोषियों पर कार्यवाही ना होने से लोधी समाज में आक्रोश
घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द मुक़दमा ना हुआ तो लोधी समाज करेगा आंदोलन- आनंद लोधी आगरा -विगत 8 जुलाई को सुभाष बाज़ार महावीर नाला में नगर निगम…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

