भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (DCFLI) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद पूरन डावर ने इंडस्ट्री के समग्र विकास की दिशा में सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह (आईएएस) से औपचारिक भेंट की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में YEIDA द्वारा सेक्टर-8, जेवर (जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पूर्वी गेट) पर 100 एकड़ भूमि मेगा लेदर क्लस्टर के लिए आवंटित की गई है। इस संबंध में LOI (लेटर ऑफ इंटेंट) भी तत्काल जारी किया गया। यह ज़मीन थोक दर ₹9,775 प्रति वर्गमीटर पर दी गई है। पार्क के लिए अगले दो माह में भूमि का कब्जा उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मेगा लेदर व फुटवियर पार्क में उद्योगों के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं, कर्मचारियों के लिए आवास, सामुदायिक सेवाएं और सामग्री प्रबंधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब ₹3,000 करोड़ के निवेश और लगभग 3 लाख नए रोज़गारों के सृजन की संभावनाएं हैं।
अब इस परियोजना को साकार रूप देने के लिए इन्वेस्ट यूपी से मूल्यांकन प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि यूपी फुटवियर नीति के अंतर्गत दी जाने वाली भूमि सब्सिडी सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाया जा सके। साथ ही, केंद्र सरकार की मेगा लेदर क्लस्टर नीति के अंतर्गत भी यह परियोजना उपयुक्त प्रतीत होती है, जो इस विकास को और मजबूती प्रदान करेगी।
पूरन डावर ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए डॉ. अरुण वीर सिंह एवं YEIDA प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह क्लस्टर न केवल उत्तर प्रदेश को चमड़ा व फुटवियर उद्योग में अग्रणी बनाएगा, बल्कि देश के निर्यात में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता उद्योग को मिलेगी नई उड़ान
संवाददाता
संबंधित खबरें
व्यापार
मथुरा में केटीएम एवं ट्रायम्फ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ
विदेशी बाइकों के शौकीनों को अब मथुरा में मिलेगा विश्वस्तरीय राइडिंग का अनुभवआगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और मांट विधायक राजेश चौधरी ने किया…
व्यापार
GHI Group के 'आनंद धाम' कॉलोनी में मंदिर के लिए हुआ भूमि पूजन , गूंजे जयकारे
आगरा: शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नए और शानदार अध्याय की शुरुआत करते हुए GHI Group द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एट कुण्डौल में नई रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट…
व्यापार
आगरा कमला नगर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ भव्य शुभारंभ
बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाइयां।जन औषधि ग्राहकों के लिए ECG जांच होगी निःशुल्कआगरा। कमला नगर स्थित सुभाष नगर चौराहा, ब्रिज बिहार…
व्यापार
झरना नाले के पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही, क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने जताई नाराजगी
पेट्रोल पंपों पर जर्जर अग्निशामक यंत्र देख भड़के पार्षद विजय वर्मा, जिला पूर्ति कार्यालय पर उठाए सवालपार्षद के निरीक्षण में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा में लापरवाहीआगरा। शाहदरा पार्षद…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

