आगरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), आगरा महानगर द्वारा 'हिंदू साम्राज्य दिवस' की पूर्व संध्या पर स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज माधव भवन जयपुरा हाउस आगरा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने बताया कि आगामी 27 जून को शाम 5:30 बजे लाल किले के सामने स्थित रामलीला मैदान में स्वयंसेवकों का विशाल एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में स्वयंसेवक अपनी अनुशासित उपस्थिति और संघ के शारीरिक दक्षता का भी प्रदर्शन करेंगे।
विभाग कार्यवाह सुनील दीक्षित ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा के मुख्य स्रोत हैं। उन्होंने कहा, "शिवाजी महाराज हमें सिखाते हैं कि किसी भी कठिन लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पूर्ण परिश्रम, निष्ठा और अदम्य शक्ति के साथ कैसे प्राप्त किया जाए। संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और इस अवसर पर स्वयंसेवक शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र कार्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जुटेंगे।"
"संघ को समझना है तो शाखा में आएं"
विभाग संघचालक राजन चौधरी ने स्पष्ट किया कि संघ की कार्यपद्धति को बाहर से नहीं, बल्कि भीतर से समझा जा सकता है। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि यदि संघ को वास्तव में समझना है, तो शाखा में उपस्थित होकर इसे प्रत्यक्ष अनुभव करें।
प्रेसवार्ता में विभाग संघचालक राजन चौधरी, सह विभाग संघचालक विजय गोयल, छावनी महानगर संघचालक हरेंद्र दुबे, विभाग कार्यवाह सुनील दीक्षित, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, मनी चड्ढा, विभाग संपर्क प्रमुख संजीव माहेश्वरी और सह संपर्क प्रमुख देवेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।
हिंदू साम्राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर 27 जून को हजारों स्वयं सेवकों का होगा एकत्रीकरण कार्यक्रम
आगरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), आगरा महानगर द्वारा 'हिंदू साम्राज्य दिवस' की पूर्व संध्या पर स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज…
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’
.3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल• आधुनिक मशीनरी, तकनीक, फुटवियर कंपोनेंट्स और बाजार के नए रुझानों से…
राष्ट्रीय
आगरा के साहित्यकार पंडित योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' को श्रीनाथद्वारा में 'हिंदी काव्य भूषण' सम्मान
आगरा। ताजनगरी के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और रामकथा मर्मज्ञ पंडित योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' ने एक बार फिर आगरा का मान बढ़ाया है।राजस्थान के श्रीनाथद्वारा स्थित प्रतिष्ठित साहित्य-मंडल…
राष्ट्रीय
आगरा में 17 सितंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर भर्ती
हाईस्कूल से परास्नातक व आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका, 18 से 35 वर्ष तक कर सकेंगे प्रतिभागआगरा में रोजगार मेले में देश-प्रदेश की कंपनियां करेंगी भर्ती, चयनित…
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल जी की युवाओं से अपील—अधिक से अधिक संख्या में ‘विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता’ में करें प्रतिभाग
आगरा- जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

