नहीं पड़ेगा भटकना, विकासखंड खंदौली की जनता को मिलेगा अनोखा लाभ, फीता काटकर किया ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने भव्य उद्घाटन

खंदौली आगरा। विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत खड़िया में ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। लगभग 7 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जन सेवा केंद्र का ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा ने बताया कि केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए ब्लॉक या तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गांव में ही सभी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। उद्घाटन के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने केंद्र का अवलोकन किया और संचालकों को ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत पंकज यादव, एडीओ सुभाष झा, ग्राम पंचायत सचिव लाइका, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रधान प्रतिनिधि सोनू माहौर, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुशवाह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।