• एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा और एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
  • तहसील दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने दिए शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश
  • एडीएम प्रोटोकॉल और उपजिलाधिकारी एत्मादपुर की अध्यक्षता में लगाया गया शनिवार को समाधान दिवस
  • शासन की प्राथमिकता पर लिया जाने वाला समाधान दिवस, फरियादियों की शिकायतों का तुरंत किया जाता है निस्तारण

आगरा। एत्मादपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, पेंशन, विकास कार्य एवं नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रोटोकॉल ने की। उन्होंने एक-एक शिकायतकर्ता की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। एडीएम प्रोटोकॉल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह का वर्ज़न

तहसील समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता पर लिए जाने वाला दिवस है। और जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए। तहसील स्तर पर निस्तारित होने वाले मामलों को तत्काल निपटाया जाएगा। अन्य प्रकरणों को उच्च स्तर पर भेजकर फॉलोअप किया जाएगा। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन