आगरा। नेट यूजी परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में खंदारी चौराहे विश्वविद्यालय गेट तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर के कर्मवीर बघेल एवं कार्यकर्ताओं ने एनटीए खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा की परीक्षा में पारदर्शिता से किसी प्रकार समझौता नहीं होना चाहिए और पेपर लीक एक गंभीर समस्या है इसका स्थाई समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा एबीवीपी नीट ,यूजी परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं विद्यार्थी परिषद की महानगर मंत्री ने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक आशंका के कारण रद्द होना ,एनटीए की तैयारी पर सवाल खड़ा कर रहा है और कहीं ना कहीं देश भर में परीक्षाओं को प्रभावित करने के लिए विकसित हुए शिक्षा माफिया पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
ऐसे लोगों को दंडित करने की सख्त जरूरत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करते हैं कि जिस तरह से एक के बाद एक पेपर लीक हो रहा है उसमें कडा कानून बनाए ,एजेंसी खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो भी इसमें दोषी हो उनके गिरफ्तारी हो उनको जेल भेजा जाए और सत्य सख्त सजा दी जाए।
एनटीए ( नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ) के खिलाफ सड़क पर उतरा अभाविप
ब्यूरो रिपोर्ट आरिफ खान बाबा आगरा
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

