आगरा उत्तर भारत के लीडिंग अस्पतालों में शुमार मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज (नई दिल्ली) ने आज आगरा में मल्टी स्पेशलिटी ओपीडी सेवा की शुरूआत की है। इस ओपीडी के जरिए खून से संबंधित बीमारियों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों से मरीज परामर्श ले सकेंगे। आगरा के लोटस अस्पताल के साथ मिलकर ये ओपीडी शुरू की गई है।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में हेमेटोलॉजी आॅन्कोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर निवेदिता ढींगरा और नेफ्रोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर वरुण वर्मा की मौजूदगी में ये ओपीडी लॉन्च की गई है। ये दोनों डॉक्टर ही हर महीने के दूसरे शुक्रवार को लोटस हॉस्पिटल पहुंचा करेंगे और मरीजों को देखेंगे।
ओपीडी लॉन्च के मौके पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में हेमेटोलॉजी आॅन्कोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर निवेदिता ढींगरा ने कहा कि ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा जैसे ज्यादातर ब्लड कैंसर के मामलों में अब कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी और कुछ मामलों में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद से मरीज पूरी तरह से ठीक किए जा सकते हैं। जागरूकता की कमी के चलते कई बार इन बीमारियों के लक्षणों का पता नहीं चल पाता और फिर रोग का पता या तो ठीक से नहीं चल पाता या फिर देरी हो जाती है। कम्प्लीट ब्लड काउंट का एक सिंपल ब्लड टेस्ट और पेरिफेरल स्मियर टेस्ट के जरिए खून से जुड़ी समस्याओं का सही से पता लगाया जा सकता है।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में नेफ्रोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर वरुण वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बीते एक दशक में क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीजों की संख्या लगभग डबल हो गई है और ये लगातार तेजी से बढ़ रही है। एक अनुमान है कि भारत की एडल्ट आबादी में करीब 10 फीसदी लोग किडनी या उससे संबंधित किसी अन्य रूप वाली किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। इसके अलावा डायबिटीज और हाइपरटेंशन की वजह से भी देश में किडनी मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इस तरह के मामले करीब 60 फीसदी हैं। ये आंकड़ा बहुत ही चिंताजनक तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लगातार चेकअप कराते रहें ताकि शुरूआती स्टेज में रोग का पता चल सके। मैक्स हॉस्पिटल देशभर में अपनी उच्च क्वालिटी की हेल्थ सेवाएं देने के लिए समर्पित है। उसी कड़ी में मैक्स पटपड़गंज ने आगरा में ये ओपीडी सेवा शुरू की है जिससे लोकल व आसपास के मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेट्रो शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा।
बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की मदद से ठीक हो सकेंगे मरीज,मैक्स हॉस्पिटल ने शुरू की ओपीडी सेवा
ब्लड कैंसर को मरीजों को आगरा में ही मिलेगा एडवांस इलाज
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों एवं पार्षदों ने किया रक्तदान
आगरा नगर निगम के प्रत्येक सामाजिक कार्य में मौजूद रहता है उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी-विनोद इलाहाबादीआगरा नगर निगम में सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र…
स्वास्थ्य
जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, पूरा करें आयरन की दवा का कोर्स
खून पूरा होने पर खतरे से बाहर हो जाते हैं जच्चा-बच्चाचिकित्सक की सलाह के अनुसार लें पोषण आहारआगरा, जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती की…
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
स्वास्थ्य
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा
कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

