आगरा -उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत पात्र बच्चों और किशोरों को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जा रहा है जिन्होंने 1 मार्च 2020 के पश्चात अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक या अपने अभिभावक को खो दिया है। इसके साथ ही 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर भी इसके पात्र हैं जिन्होंने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता या अभिभावक को खोया है और वे कक्षा 12वीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद किसी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराकर परिवार या पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराए गए बच्चों को भी इस योजना में शामिल कर आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आगे बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए लाभार्थी का बैंक खाता डीबीटी और एनपीसीआई से लिंक होना बेहद आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को मुख्य दस्तावेजों के रूप में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चे का आधार कार्ड और उनके शैक्षणिक अभिलेख अपलोड करने होंगे। सभी पात्र आवेदक इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधिकारिक mbsyup-in पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं।योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी, समस्या निवारण अथवा पूछताछ के लिए आवेदक विकास भवन स्थित कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजय पैलेस आगरा में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7518024061 पर भी सीधे बातचीत कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अनाथ व जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी ₹2500 मासिक सहायता, ऑनलाइन आवेदन शुरू
आगरा -उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत पात्र बच्चों और किशोरों को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

