आगरा - ऐसा लगता है कि भारतीय परम्पराओं की पूरी दुनिया मुरीद हो चली है। इसका जीता जागता उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब अमेरिका से आये एक दम्पति ने हिन्दू रीति रिवाज से सुलहकुल की नगरी आगरा में पुनर्विवाह किया । मुहब्बत की निशानी ताजमहल के साये में उन्होंने एक दूसरे को वर माला पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाई। उसके बाद दशहरा घाट मंदिर में विधि विधान से उनके सात फेरे हुये और पुनर्विवाह सम्पन्न हुआ। 

आपको बता दें कि इसमें मिस्टर गेराड़ सेमुअल यूएस के निवासी हैं जबकि मिसेज करोलाइन सेमुअल इंग्लैंड की हैं ।अपनी शादी की तीसवीं वर्षगांठ मनाने ये लोग आगरा आये और हिंदू रीति रिवाज से दुबारा शादी कर इस खास मौके को ताउम्र के लिए यादगार बना लिया । उनके इस सपने को साकार करने में दिल्ली की क्यू एक्स पी ट्रैवल कंपनी के साथ साथ उनके लोकल रिप्रजेन्टेटिव सौरभ व गाइड भारत भूषण का भी विशेष योगदान रहा। इन सभी के सहयोग से इस दम्पति की खुशियों में चार चांद लग गये।

विज्ञापन