इसकी जानकारी जब सफाई मित्रों ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के विनोद इलाहाबादी, राकेश चौधरी, हरीबाबू वाल्मीकि, चौधरी धर्मराज, मनीष वाल्मीकि, नरेश मुंशव ,कान्हा ठाकुर आदि को दी तो इसकी शिक़ायत महासंघ ने अपर नगर आयुक्त से कर कर्मचारियों के आक्रोश से अवगत कराया एवं अपर नगर आयुक्त से कहा कि कर्मचारी का आर्थिक शोषण मानसिक शोषण अग्रवाल कंपनी ने बंद नहीं किया तो कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

महासंघ की बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल भारती एवं लेखा अधिकारी उल्लास वर्मा को बुलाया और कल ही अग्रवाल कंपनी के चेयरमैन विजय अग्रवाल को नोटिस जारी कर बुलाने के आदेश दिए विनोद इलाहाबादी ने कहा कल महासंघ के पदाधिकारी लखनऊ में होने वाले 13 सूत्रीय न्यायोचित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने का हवाला दिया और  22 सितम्बर को आउटसोर्स के सभी संवर्गों के कर्मचारियों को सूचित कर नगर निगम प्रांगण में बैठक आयोजित कर आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे अगर कर्मचारियों के टीडीएस के नाम पर काटे गए 220 रुपए वापस नहीं किया तो विनोद इलाहाबादी ने कहा कि जिस कर्मचारी को वार्षिक लगभग एक लाख रुपए मिल रहे हों वह टीडीएस के दायरे में कैसे आ सकता है टीडीएस तो अग्रवाल कंपनी के लाभांश मे से काटना चाहिए और यही नियम भी है इस पर अपर नगर आयुक्त ने सहमति जताई और टैंडर की सेवा शर्तें नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिखाने के लिए बोला है।  

विज्ञापन