सर्वप्रथम बात इंक पब्लिकेशन की, दिनेश जी वाकई वर्तमान साहित्य जगत में अच्छी रचनाओं के प्रकाशन पर उम्दा काम कर रहे हैं, उन्हे और उनके चयन के दायरे में अरुण अर्णव खरे जी के व्यंग्य संग्रह हेतु दोनों को बधाई।
अरुण अर्णव खरे जी इंजीनियर हैं , अत: उनके व्यंग्य विषयों के चयन , नामकरण , शीर्षक , विषय विस्तार में ये झलक सहज ही दिखती है। किताब पूरी तो नहीं पढ़ी पर कुछ लेख पूरे पढ़े , कई पहले ही अन्यत्र पढ़े हुए भी हैं। पुस्तक का शीर्षक व्यंग्य सोशल मीडिया में इमोजी की चिन्ह वाली भाषा से अनुप्रास में प्राय: हमारी पीढ़ी की पत्नियों द्वारा अपने पतियों को एजी के संबोधन से जोड़कर बनाया गया है। बढिय़ा बन पड़ा है। लेख भी किंचित हास्य , थोड़ा व्यंग्य , थोड़ा संदेश, कुछ मनोरंजन लिए हुए है। संग्रह इकतालीस व्यंग्य लेख संजोए हुए है। टैग बिना चैन कहां, सच के खतरे , झूठ के प्रयोग ( गांधी के सत्य के प्रयोग से प्रेरित विलोम ), नमक स्वादानुसार, ड्रीम इलेवन (श्री खरे अच्छे खेल समीक्षक भी हैं), पाला बदलने का मुहूर्त रचनाएं प्रभावोत्पादक है। आत्म कथन में अरुण जी ने प्रिंट किताब के भविष्य पर अपनी बात रखी है, सही है। पीडीएफ होते हुए भी, अवसर मिला तो इस कृति को पुस्तक के रूप में पढऩे का मजा लेना पसंद करूंगा। (विनायक फीचर्स)
AG, OG, LOGI इमोजी पुस्तक चर्चा
विवेक रंजन श्रीवास्तव
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

