आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर स्थित सब्जी मंडी पर किया गया। शुरुआत प्रांतीय मार्गदर्शक विनय सिंह, संगठन सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और सांस्कृतिक माह प्रभारी दीपक अग्रवाल ने की।
अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए घातक है। ऐसे में कपड़े के थैले पर्यावरण के अनुकूल विकल्प हैं, जो बार-बार उपयोग किए जा सकते हैं और प्रदूषण भी नहीं करते।
सचिव नितिन गुप्ता व कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ कपड़े के थैले प्रयोग में लाने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में कपड़े के थैलो का वितरण राहगीरों और दुकानदारों को किया गया। इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी विशाल गुप्ता, शाखा संरक्षक बिजेन्द्र सिंह, विनय बंसल, नितिन अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, सुरेश जैन, राजेश वर्मा, अनिल जैन, चम्पा लाल गुप्ता, अमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

