श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत आसाराम के समर्थक प्रातः 11 बजे बोदला चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से मौन जुुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे जिन पर संतों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, संत सेवा जा घर नहीं, संत नहीं मेहमान आदि पंक्तियां लिखी थीं।

मारुति स्टेट रोड होते हुए जुलूस मानस नगर पार्क पर पहुंचा। आसाराम समर्थकों ने ऋषि प्रसाद पत्रिका के माध्यम से कुछ सवाल उठाए। उनका कहना था कि आसाराम बापू को साजिश के तहत फंसाया गया और कुछ लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर छवि खराब कर रहे हैं। जुलूस में आगरा मण्डल के सैकड़ो साधक शामिल रहे।