• आगरा शहर में जगह-जगह रोडवेज बस चालकों ने बना दिए अवैध बस अड्डे लगता है।भयंकर जाम
  • आगरा ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार के नेतृत्व में लगातार हो रही बड़ी कार्रवाई

आगरा। सड़कों पर रोडवेज बसों के आतंक को लेकर ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो चुकी है अवैध पार्किंग कर रही रोडवेज 49 बसों का चालान और 17 बसों को किया शीज गया। आगरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा यातायात पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री सोनम कुमार के कुशल निर्देशन में आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुल चार टीमों को विशेष चेकिंग अभियान में लगाया गया। आपको बता दें कि यह अभियान मुख्य रूप से उन रोडवेज बसों के विरुद्ध चलाया गया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गों पर लापरवाहीपूर्वक बसें खड़ी कर सवारियां भरती हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे, अब्बूलाला दरगाह, सुधा नर्सरी तथा रामबाग पुल (NH-19) सहित प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 49 रोडवेज बसों का चालान किया गया तथा 17 बसों को सीज करने की वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध बस पार्किंग की कार्रवाई के दौरान यातायात निरीक्षक संजीव गौतम, यातायात निरीक्षक प्रवीण शर्मा, यातायात निरीक्षक राजेंद्र त्यागी, और यातायात निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आगरा यातायात पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार की अपील:

विज्ञापन

आगरा यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील करती है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।