आगरा। मध्य प्रदेश और मेरठ के बाद अब आगरा से एक बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने शराबी पति की हत्या कर शव को बाथरूम के फर्श में दफन कर दिया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब उसने शव को छिपाने के लिए फर्श पर पक्का प्लास्टर करवा दिया। करीब डेढ़ महीने तक वह पति के 'लापता' होने का ढोंग रचती रही, लेकिन अंत में सच सामने आ ही गया।
क्या था पूरा मामला?
मृतक सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) अपनी पत्नी रूबी, मां और दो बच्चों के साथ रहता था। सुरेंद्र शराब का आदी था, जिसके चलते घर में आए दिन कलह होती थी। रूबी के अनुसार, वह बिना किसी काम के शराब और नशे के लिए घर में झगड़ा करता था और मारपीट पर उतारू रहता था।
डेढ़ महीने तक चलता रहा नाटक
18 मई को रूबी ने अपने देवर अनिल शर्मा को फोन कर कहा कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए वह बच्चों और सास को अपने साथ ले जाएं। अनिल परिवार को ले गए, जिसके बाद रूबी ने सुरेंद्र के लापता होने की बात कही। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और तलाश शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि रूबी खुद पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज देखती रही और लोगों के सामने रोने का नाटक करती रही ताकि किसी को शक न हो।
देवर की सूझबूझ से खुला राज
पति के गायब होने के बाद जब बैंक खातों से पैसे कम होने लगे, तो भाई अनिल को शक हुआ। उन्होंने रूबी से सख्ती से पूछताछ की और उसे विश्वास दिलाया कि सच बताने पर उसे कुछ नहीं होगा। इसके बाद रूबी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने जानकारी दी कि आरोपी पत्नी ने सुरेंद्र को नशे की गोलियों की ओवरडोज दे दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने घर के बाथरूम का फर्श खोदकर शव को उसमें दबा दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर फर्श खुदवाया, तो डेढ़ महीने पुराना कंकाल बरामद हुआ।
आगरा में दहला देने वाली वारदात: शराबी पति से परेशान पत्नी ने की हत्या, बाथरूम के फर्श में दफन कर बनवाया प्लास्टर, पत्नी गिरफ्तार
आगरा। मध्य प्रदेश और मेरठ के बाद अब आगरा से एक बेहद खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने…
संबंधित खबरें
क्राइम
आधी रात को रॉड लेकर घूमती महिला से मचा हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
स्ट्रीट लाइट बंद कर घरों के गेट खोलने की कोशिश, वीडियो वायरलअमरोहा में आधी रात रॉड वाली महिला का खौफ... अंधेरे में कॉलोनी के घरों की रेकी करती…
क्राइम
आगरा में बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच
आगरा के सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के मामले में…
क्राइम
कैलाश मंदिर के मुख्य महंत के शोरूम को बनाया निशाना, नकदी समेत कपड़े और लगेज ले गए चोर
सिकंदरा में गोस्वामी क्लॉथ स्टोर की छत तोड़कर लाखों की चोरी शोरूम में बिखरा मिला सामान, करीब 11 लाख रुपये के कपड़े और 15 हजार की नकदी ले…
क्राइम
'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी के 5 ठिकानों पर सर्वे, देर रात तक चली जांच
आगरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर की चर्चित 'पैसा लो' फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

