आगरा -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय,आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जे पी सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान जी ने रक्तदान से संबंधित विषयों पर स्वयंसेवकों से चर्चा कर उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और भ्रांतियों से दूर रहने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जिसमें आगरा कॉलेज की स्वयंसेविका हिरदेश शर्मा पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के स्वयंसेवकों के दल ने बाजी मारी।
प्रश्नोत्तरी समूह में स्वयंसेवक शुभम सिंह, शिवम सारस्वत, प्राची उपाध्याय, अमन सिकरवार एवं शालू सिंह शामिल है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. संजीव कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. मो. अरशद, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान जी उपस्थित रहे। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल जी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह जी ने प्रथम स्थान अर्जित करने पर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों की सराहना कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
आगरा कॉलेज के स्वयंसेवकों ने प्रतियोगिताओं में प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय,आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जे पी सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संबंधित खबरें
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
शिक्षा
बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, भवन सौंदर्यीकरण के लिए महापौर ने दिए 51 हजार रुपये
डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चाआगरा। डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस समारोह…
शिक्षा
दिवानी न्यायालय परिसर, आगरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सभी के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने का लिया गया संकल्पआगरा। शनिवार 01 अगस्त, माननीय श्री संजय कुमार मलिक, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा…
शिक्षा
संपर्क शाखा ने राहगीरों को दिया पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैलों का वितरण बल्केश्वर…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

