कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।
सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया।
यह उपलब्धि न केवल एस.एन. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उत्कृष्ट चिकित्सा क्षमता और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि अंगदान के प्रति बढ़ती जनजागरूकता का भी सुखद परिणाम है।
16 सितम्बर 2023 को आगरा के जी.आई.सी. मैदान से अंगदान की मुहिम का शुभारंभ किया गया था, जिसमें 8,003 लोगों ने अंगदान की शपथ लेकर इस पुनीत अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया था। आज एस.एन. मेडिकल कॉलेज में हुआ यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट उसी संकल्प के सकारात्मक परिणाम का प्रेरणादायी उदाहरण है।
इस ऐतिहासिक सफलता के लिए किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ एवं पूरी मेडिकल टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अंगदान के इस पुनीत संकल्प को आगे बढ़ाएँ और किसी जरूरतमंद को जीवन का अमूल्य उपहार देने के लिए समाज में जागरूकता फैलाएँ।
केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल जी ने अंगदान को सफलता से अंजाम देने वाली मेडिकल टीम को दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
टीम में डॉक्टर अपूर्व जैन,डॉक्टर मुदित खुराना,डॉक्टर कैरवी भरद्वाज,डॉक्टर प्रशांत लवानिया,डॉक्टर अंकुश गुप्ता, डॉक्टर विजय त्यागी, डॉक्टर प्रदीप देव, डॉक्टर अभिषेक पाठक,डॉक्टर योगिता द्विवेदी, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, डॉक्टर राजीव पुरी, डॉक्टर अतिहर्ष मोहन, डॉक्टर प्रवेंद्र पांडे आदि को सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता जी ने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।
एसआईसी डॉ ब्रजेश शर्मा , गौरव शर्मा ,नवीन गौतम , रोहित कत्याल ,डॉ प्रीति भारद्वाज जी आदि उपस्थित रहे।

