आगरा। असुरक्षित पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के मद्देनजर इशरे आगरा सब चैप्टर ने किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार से एक पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। अपने घर के एसी को 25 डिग्री पर फिक्स रखकर न सिर्फ हम पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं, बल्कि ऐसा करने से बिजली भी बचा सकते हैं। इसी संदेश को स्कूल के बच्चों के माध्यम से जन-जन और घर-घर तक पहॅुचाने की मुहिम के अंतर्गत रैली निकाल क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार मित्तल, इशरे आगरा के अध्यक्ष डॉ. कुमार मौसम, शैलेन्द्र माथुर, राजकिशोर गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

हाथों में पर्यावरण बचाने, ऐसी 25 डिग्री पर रखने और बिजली बचाने के संदेश लिखे पोस्टर लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कालिन्दी विहार की कॉलोनियों में भ्रमण करते हुए लोगों को जागरुक किया। इस जागरुकता रैली में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के समस्त स्टॉफ, स्कूल के बच्चे, इशरे सदस्यों और स्थानी पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण के प्रति अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की।

इशरे और किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की पर्यावरण बचाओ रैली में स्कूल प्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार मित्तल, इशरे अध्यक्ष डॉ. कुमार मौसम, शैलेन्द्र माथुर, राजकिशोर गुप्ता, ललित गुप्ता, इंजी. पंकज गुप्ता, आलिंद माथुर, जय कुमार, सूरज भान शर्मा, स्कूल को चेयरमैन रीना जालान, डायरेक्टर स्वाति चंद्रा, मनीष कुमार मित्तल, निर्मल चौहान प्रिंसीपल एवीएमवी, ममता बघेल सुपरवाइजर किड्स वनस्थली, कॉर्डिनेटर कीर्ति उपाध्याय, पीटीआई विशाल, शिवानी, आयुशी, कविता, रिया, अनु चौहान, गौरी, गीता, प्रियांशी, नेहा, ऋषभ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन