उत्तर प्रदेश
आगरा में नकली तेल के कारोबारियों पर शिकंजा। करोड़ों की संपत्ति कुर्क।
छत्ता में चल रहा था अवैध कारोबार छत्ता थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नकली तेल के कारोबारियों पर आगरा पुलिस ने नकेल डालना शुरू कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक, तेल के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति का पूरा ब्यौरा मंगाने के बाद इन व्यापारियों की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है।

