शिक्षा
हिंदी भाषा हमारे भारत का मान -प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी
आगरा -आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में डीएलएड 2022 के नव प्रवेशी प्रशिक्षुओं का अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं हिंदी दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान आगरा डॉ. आई.पी.एस. सोलंकी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

