शिक्षा
ओजांक आईएएस अकादमी के निदेशक ओजांक शुक्ला को मिला 2022 का ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड,
नई दिल्ली - यूपीएससी परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। ओजांक आईएएस अकादमी इसी कठिनाई के रास्ते पर चल रहे छात्रों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई सालों से मेहनत कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता और 2007 की मिस इंडिया इंटरनेशनल खिताब की विजेता ईशा गुप्ता द्वारा ओजांक आईएएस अकादमी के निदेशक ओजांक शुक्ला को ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में उनके असाधारण कार्य के लिए ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। ओजांक शुक्ला ने यह सम्मान अपने छात्रों को समर्पित किया है।

