स्वास्थ्य
टीबी मुक्त भारत में जनप्रतिनिधि करेंगे सहयोग,जनप्रतिनिधियों ने 476 टीबी रोगियों को लिया गोद
आगरा-देश को टीबी मुक्त करने में अब जनप्रतिनिधि भी सहयोग प्रदान करेंगे। भारत सरकार द्वारा संचालित निक्षय मित्र योजना के अंर्तगत जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को तोता का ताल स्थित आईएमए भवन में 476 टीबी मरीजों को गोद लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों को निक्षय मित्र योजना के बारे में बताया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने टीबी मरीजों को गोद लिया।

