कंधे पर स्टार लगाकर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने दी बधाई
आगरा- आगरा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने उप निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल को कंधे पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्न्ति प्रदान की। कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने निरीक्षक होने पर बधाई दी।
अरविंद कुमार निर्वाल बेहद ही सरल सौम्य स्वभाव के अधिकारी है व आगरा जिले के कई प्रमुख थानों में थाना प्रभारी के पद पर रह कर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके है इनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में लोग इनके न्याय के प्रति ईमानदारी व इनकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हुए है,इन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण खुलासे व नामी बदमाशों को सलाखों के पीछे किया है।
ऐसे में विभाग द्वारा इनके जनता के प्रति मधुर व्यवहार रखने व थाने पर आए हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व गुणवत्ता पूर्वक त्वरित निस्तारण करने पर व इनकी ईमानदारी लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा को देख इन्हें उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति किया है। इस मौके पर तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अरविंद कुमार निर्वाल जी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

