वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को ही जिला जज घोषित कर दिया।
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला न्यायालय कक्ष के भीतर जज की कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, वह फिल्मी अंदाज में "ऑर्डर-ऑर्डर" कहते हुए खुद को जिला जज बता रही है और पुलिस से गवाह तथा सबूत पेश करने की बात भी कर रही है।
वीडियो सामने आने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। अदालत जैसी संवेदनशील जगह पर किसी बाहरी व्यक्ति का इस तरह पहुंच जाना और जज की कुर्सी पर बैठ जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर महिला न्यायालय कक्ष तक कैसे पहुंची और उसके इस व्यवहार के पीछे क्या कारण था।
साथ ही पुलिस महिला के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बता रहा है तो कोई इस घटना पर हैरानी जता रहा है।
अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है और महिला अदालत के भीतर जज की कुर्सी तक कैसे पहुंची। लेकिन वायरल विडिओ की बिंदु विस्तार न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।
सुरक्षा में चूक,महिला बैठ गई जज की कुर्सी पर ,पुलिस आई हरकत में
वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला जिला जज की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को ही जिला जज घोषित…
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल जी की युवाओं से अपील—अधिक से अधिक संख्या में ‘विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता’ में करें प्रतिभाग
आगरा- जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके…
राष्ट्रीय
एक हजार रुपये के प्रीमियम ने बदल दी परिवार की जिंदगी, मैनेजर ने खोला ऐसा राज कि छलक पड़े आंसू
खाता बंद कराने बैंक पहुंची पत्नी, मैनेजर ने बताया पति ने छोड़ रखा है 20 लाख का सहाराखाते में थे सिर्फ 12 हजार रुपये, रिकॉर्ड खंगाला तो खुला…
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल के दृष्टिबाधित स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी, जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए
जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रक्षाबंधन पर…
राष्ट्रीय
आगरा जनकपुरी महोत्सव के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन,6, 7, 8, 9 अक्टूबर को आगरा में होगा जनकपुरी का भव्य आयोजन,
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, आगरा फिरोजाबाद के एमएलसी विधायक विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथिभूमि पूजन के साथ…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

