आगरा। टाइम बैंक ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से बैठक और प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को साकेत रोड स्थित सत्संग भवन में किया।
शाखा अध्यक्ष हरी कान्त शर्मा ने बताया कि एक जून से प्रारंभ हुई इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को समझने के साथ उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किया, वृद्धाश्रम, कुष्ठ सेवा सदन एवं अस्पतालों का भ्रमण किया तथा टाइम बैंक के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार किया। प्रत्येक सप्ताह किए गए कार्यों की प्रस्तुति पीपीटी एवं रिपोर्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय और टाइम बैंक को उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून के आठ प्रशिक्षुओं—आयुष जैन, अंजनेय वर्मा, देविका सेठ, इन्द्रजीत सिंह, श्रेयष अग्रवाल, श्रेयांश जैन, युगराजा समाधिया सहित सभी इंटर्न को आठ सप्ताह की इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समाजसेवियों एवं सहयोगियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन मेंटर एवं एडमिन हरी कान्त शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीए पंकज जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पद मुकेश कुमार अग्रवाल, सिम्मी कृष्ण, प्रताप सिंह, राकेश आनंद, राकेश नागर आदि मौजूद रहे।

