आगरा। शासन द्वारा दिनांक 04 जून 2026 को जारी आदेश के तहत ई-रजिस्ट्रेशन/फ्रंट ऑफिस व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में सदर तहसील, आगरा के अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण, स्टाम्प वेंडर्स एवं सहायकगण की हड़ताल लगातार जारी रही।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ वर्मा एवं महासचिव श्री अरविंद कुमार दुबे, एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेंडर्स ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष श्री राम उपाध्याय, श्री लाल बहादुर राजपूत, एडवोकेट, श्री राजीव उपाध्याय, एडवोकेट, श्री आशू यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे। आज के धरना-प्रदर्शन में श्री गोविंद शरण बघेल, एडवोकेट एवं श्री राजकुमार सक्सेना, एडवोकेट ने पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। विरोध दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडर्स एवं सहायकों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के कारण आज तहसील परिसर में न्यायिक कार्य तथा उप निबंधक कार्यालय में निबंधन संबंधी कोई कार्य नहीं किया गया। सभी अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण एवं स्टाम्प वेंडर्स ने यह निर्णय लिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक न्यायिक एवं निबंधन कार्यों से अनिश्चितकालीन विरत रहा जाएगा। इस अवसर पर श्री विमल तिवारी, एडवोकेट, श्री दिव्यांश पांडेय, एडवोकेट, श्री मनोज कुमार, एडवोकेट, श्री नरेश बघेल, श्री वैभव शर्मा, श्री बृजेश शर्मा, एडवोकेट, श्री विष्णु गौड़, एडवोकेट, श्री गोविंद शरण बघेल, एडवोकेट, श्री राजकुमार शर्मा, एडवोकेट, श्री जगदीश प्रसाद लवानिया, श्री केशवदेव सिसोदिया, श्री सतीश अग्रवाल, एडवोकेट, श्री मदन रावत, श्री रामप्रकाश परमार, श्री शिवनन्दन शर्मा, एडवोकेट, श्री सुरेश कंबल, एडवोकेट, श्री परमेंद्र त्यागी, श्री ओम प्रकाश, श्री प्रमोद वर्मा, श्री लाल सिंह परिहार, श्री मोहन तिवारी, श्रीमती आशा रानी, श्री सुनील कुमार, श्री भगवान सिंह, श्री वीरेंद्र कुमार, श्री गुरु कपूर, एडवोकेट, श्री हेमंत जग्गी, श्री अशोक खेनवार, श्री संजय सिंह, श्री सुधाकर उपमन्यु, श्री रानू जैन, श्री लोकप्रताप सिंह चौहान, श्री जगन प्रसाद तेहरियां, श्री हरीश यादव, श्री रविन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण दीक्षित, श्री सुनील पचौरी, श्री वरुण दुबे, श्री श्याम सुंदर शर्मा, श्री मुकेश पाण्डेय, श्री मानसिंह, श्री अवधेश भारद्वाज, श्री अरविन्द वर्मा, श्री सुभान और श्री सुधीर कौशल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।
सरकार ई-रजिस्ट्रेशन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया तहसील में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन
आगरा। शासन द्वारा दिनांक 04 जून 2026 को जारी आदेश के तहत ई-रजिस्ट्रेशन/फ्रंट ऑफिस व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में सदर तहसील, आगरा के अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण,…
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश
शहर की सड़कों पर गरजा नगर निगम का महाबली नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के निर्देशन में हुई कार्रवाई से भाग खड़े हुए अवैध अतिक्रमणकारी
भारी विरोध के बीच खेरिया मोड़ से जगनेर रोड तक गरजा नगर निगम का बुलडोजरफुटपाथ पर कब्जे, टिन शेड और होर्डिंग ध्वस्त, कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंपआगरा।…
उत्तर प्रदेश
धनौली पुलिस की सतर्कता गुम हुआ 13 वर्षीय बच्चा गोलू मात्र 3 घंटे में मिला, लौटी परिवार की खुशी
धनौली पुलिस की तत्परता 3 घंटे में बरामद हुआ 13 वर्षीय गोलू, परिजनों ने दी पुलिस को दिया धन्यवाद सीसीटीवी से तलाश कर बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों ने…
उत्तर प्रदेश
खंदौली ब्लॉक में धूमधाम से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस, ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने फहराया तिरंगा
विकास खंड खंदौली में राष्ट्रगान, माल्यार्पण और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवसशहीदों को नमन कर विकास का लिया संकल्प, स्वच्छता की ली गई शपथकार्यक्रम के अंत में…
उत्तर प्रदेश
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने पार्षदों के ज्ञापन का लिया संज्ञान अधीनस्थों को दिए जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश
बसपा पार्षदों ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को सौंपा ज्ञापन, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांगबारावफात और रक्षाबंधन महत्वपूर्ण त्योहाराे से पहले समस्याओं पर लिया…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

